फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pharmacist dies after falling into ditch in Jangliagaon

Nainital News: जंगलियागांव में खाई में गिरने से फार्मासिस्ट की मौत

Tue, 14 Nov 2023 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist dies after falling into ditch in Jangliagaon
जंगलियागांव निवासी कंचन बेलवाल। फाइल फोटो
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव में रविवार की रात एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। वह हल्द्वानी के निजी क्लीनिक में फार्मासिस्ट के पद पर काम करता था। युवक की 27 नवंबर को शादी होनी थी। इधर शादी के 13 दिन पहले युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी मातम पसरा है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि जंगलियागांव निवासी कंचन बेलवाल (27) पुत्र शांता कुमार बेलवाल रविवार को दिवाली पर घर पहुंचा था। रात को पूजा करने के बाद वह घर से थोड़ा ऊपर टहलते समय अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। कंचन को खाई में गिरते देख परिजनों और ग्रामीणों ने उसे खाई से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह पांच बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि युवक की 27 नवंबर को शादी होनी थी जिसकी तैयारी पूरी हो गई थी। मृतक के घर में मां-बाप, दो बड़े भाई और दो शादीशुदा बहनें हैं। युवक की मौत पर विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, नारायण सिंह जंतवाल, जिपं सदस्य अनिल चनौतिया, प्रेम कुल्याल ने शोक व्यक्त किया है। भीमताल पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि युवक की मौत की खबर पुलिस को नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed