फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PF officer will answer questions on 15th in Facebook Live

15 को फेसबुक लाइव में पीएफ अफसर देंगे सवालों के जवाब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
PF officer will answer questions on 15th in Facebook Live
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। आपके ईपीएफओ से जुड़े कोई कार्य, समस्या या सवाल हैं तो आप घर बैठे ही इनका समाधान पा सकते हैं। 15 मई को अमर उजाला फेसबुक लाइव के जरिये पीएफ अफसर सवालों के जवाब देंगे। सुबह 11 से 12 बजे तक लाइव में क्षेत्रीय आयुक्त आशीष कुमार, सहायक भविष्य निधि आयुक्त उदित साह और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। सहायक भविष्य निधि आयुक्त उदित साह ने बताया कि सामान्य दिनों में जनता दरबार हर महीने की 10 तारीख को आयोजित होता है, इसमें लोग सीधे मिलकर अपनी समस्या रखते हैं। इस बार कोविड-19 के चलते एहतियातन इस माध्यम को स्थगित किया गया है। इस बार फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों से जुड़ने का फैसला किया गया है। लोग 15 मई को अमर उजाला नैनीताल के फेसबुक पेज के जरिये जुड़कर अपनी समस्या को सामने रख सकते हैं। साथ ही भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय के व्हॉट्सएप नंबर 9411530300 पर भी 14 मई तक अपनी समस्याओं, सवालों को भेज सकते हैं जिनका जवाब संबंधित कार्यक्रम में दिया जाएगा। फेसबुक में अमर उजाला तक पहुंचने के लिए सर्च बार में अमर उजाला नैनीताल लिखना होगा। इसके बाद जो पेज आएगा उसे लाइक कर लें, जैसे ही फेसबुक लाइव शुरू होगा आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed