फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   peuda village in Mukteshwar will attract tourists with vocation center and home stay

UK News: वोकेशन सेंटर और होम स्टे से सैलानियों को आकर्षित करेगा प्यूड़ा, युवाओं को मिलेगा रोजगार; पलायन थमेगा

Wed, 01 Oct 2025 12:11 PM IST
हीरा मेहरा दीपक बिष्ट, संवाद
दीपक बिष्ट, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 01 Oct 2025 12:11 PM IST
सार

पर्यटन विभाग रामगढ़ ब्लॉक के प्यूड़ा गांव को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। इसके तहत गांव में वोकेशन सेंटर, होम स्टे और ट्रैकिंग रूट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे सैलानियों को आकर्षित किया जा सके।

विज्ञापन
peuda village in Mukteshwar will attract tourists with vocation center and home stay
होम स्टे (सांकेतिक तस्वीर)।

विस्तार

पर्यटन विभाग रामगढ़ ब्लॉक के शीतला स्थित प्यूड़ा गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा। गांव में वोकेशन सेंटर, होम स्टे, ट्रैकिंग रूट आदि कार्य कराकर सैलानियों को आकर्षित करने के लिए योजना बना कर रहा है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने के साथ गांव से पलायन भी रोका जा सकेगा। पर्यटन विभाग की ओर से प्यूड़ा गांव में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वे किया जाएगा।

विज्ञापन


विभाग प्यूड़ा गांव को वोकेशन सेंटर के रूप में विकसित कर शहरों में वर्क फ्रॉम होम के तहत काम करने वाले कामकाजी लोगों को यहां भी वैसा माहौल दे सके। पहाड़ की शांत वादियों में बनाए होम स्टे में ठहरकर लोग ऑफिस का काम आसानी से कर सकें। विभाग की ओर से सैलानियों को गांव में बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय लोगों के मकानों को होम स्टे के तहत कुमाऊंनी शैली में तैयार करने के साथ सैलानियों के घूमने के लिए पैदल ट्रैकिंग रूट, बैठने के लिए बेंच और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


रामगढ़ के प्यूड़ा गांव में वोकेशन सेंटर के साथ होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए विभाग की ओर से जल्द सर्वे किया जाएगा। सर्वे में पर्यटन को बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके, इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। सर्वे के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से अनुमति मिलते ही प्यूड़ा गांव को विकसित करेंगे। - अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed