फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Person hit on morning walk hit by vehicle, death

मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मारी, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Person hit on morning walk hit by vehicle, death
हल्द्वानी। कमलुवागांजा रोड पर सुबह की सैर को निकले एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

रमेश चंद्र जोशी (50) पुत्र कृष्णानंद जोशी निवासी वार्ड नंबर चार बसंत विहार हिम्मतपुर तल्ला कुसुमखेड़ा सोमवार सुबह करीब 5.30 बजे घर से सैर पर निकले। इस दौरान कमलुवागांजा रोड पर तेज गति से आ रहे एक वाहन ने रमेश को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची मुखानी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रमेश जोशी अपने पीछे पत्नी, बेटी और पिता को छोड़ गए। वह दुकान चलाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि मामले में परिजनों से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर सड़क हादसों में दो की मौत
हल्द्वानी। हल्द्वानी में तीन दिन के भीतर सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। शनिवार को रामपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था। सोमवार सुबह एक और सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed