फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Person arrested for submitting forged documents for bail

Nainital News: जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने वाला गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 15 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Person arrested for submitting forged documents for bail
नैनीताल। एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी को जमानत दिलाने के लिए न्यायालय में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने के मामले में पुलिस ने जमानती को गिरफ्तार किया है। दस्तावेज की जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद कोर्ट के आदेश पर तल्लीताल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसएसआई विमल मिश्रा के अनुसार, बनभूलपुरा थाने में क्षेत्र निवासी मोहम्मद चांद उर्फ समीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। बीते दिनों उसकी ओर से न्यायालय में जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी। जमानत प्रक्रिया के दौरान गदरपुर के झगड़पुरी निवासी मो यासीन ने जमानती के रूप में दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच के दौरान दस्तावेज में अनियमितता सामने आई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मो यासीन के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2), 336(3) और 340(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मो यासीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed