{"_id":"69b47fd8208f51fd0309fb98","slug":"persistent-gas-and-acidity-can-increase-the-risk-of-ulcers-nainital-news-c-238-1-shld1020-123581-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लगातार गैस और एसिडिटी से अल्सर का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लगातार गैस और एसिडिटी से अल्सर का खतरा
Sat, 14 Mar 2026 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण लोगों में एसिडिटी से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। बाहरी खानपान की आदत भी इसका एक प्रमुख कारण है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।
बीडी पांडे जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन एमएस दुग्ताल ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, तले-भुने व मसालेदार भोजन और फास्ट फूड का अधिक सेवन गैस व एसिडिटी बढ़ा रहा है। देर रात तक जागने और शारीरिक गतिविधियों की कमी भी इन समस्याओं का कारण है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज करते हैं लेकिन लगातार गैस और एसिडिटी पेट में अल्सर का रूप ले सकती है। गंभीर स्थिति में कैंसर जैसी बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। वर्तमान जीवनशैली में घर के संतुलित भोजन की जगह जंक फूड का अधिक सेवन पाचन तंत्र को प्रभावित कर रहा है।
नियमित दिनचर्या अपनाना आवश्यक
इस समस्या से बचाव के लिए नियमित दिनचर्या अपनाना आवश्यक है। समय पर भोजन करना, ताजा और हल्का भोजन लेना और पर्याप्त पानी पीना फायदेमंद है। रोजाना हल्का व्यायाम और अधिक मसालेदार व तले-भुने भोजन से परहेज करना चाहिए। डॉ. दुग्ताल ने सलाह दी कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार गैस, पेट दर्द, जलन या अपच की समस्या बनी रहती है तो उसे डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही आवश्यक जांच भी करानी चाहिए। समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।