फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Permission granted to tranquilize tiger

Nainital News: बाघ को ट्रैंकुलाइज करने की मिली अनुमति

Thu, 26 Dec 2024 11:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 26 Dec 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
Permission granted to tranquilize tiger
रामनगर। रिंगौड़ा में घास काटने गई वृद्धा को मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। अब बाघ घटना वाले स्थान पर नहीं आ रहा है। हमलावर बाघ को चिह्नित करने के लिए बाघ को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन


18 दिसंबर को तुलसी देवी (66) पत्नी स्व. गोसाई कड़ाकोटी को रिंगौड़ा मजार के पास घास काटते हुए बाघ ने हमलाकर मार डाला था। वृद्धा की मौत के बाद ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। तीन घंटों की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजरा और कैमरा ट्रैप लगाया गया है। रात के समय वन कर्मियों की टीम गश्त में लगी हुई है। वहीं ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बाघ की लोकेशन ट्रेस कर उसकी मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिंगाथ नायक ने बताया कि बाघ को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति मिल चुकी है। वन कर्मियों की टीम बाघ को चिह्नित करने में लगी हुई है, जल्द ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

भमोरा। फाईल फोटो अंजली

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed