फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Performed with an empty bucket

खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
Performed with an empty bucket
भवाली (नैनीताल)। दो महीने पहले सेनिटोरियम में सोलर टैंक खराब होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। इस पर परेशान लोगों ने खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार को सभासद ममता बिष्ट के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों ने खराब टैंक के नीचे बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया। सभासद ने कहा कि नगर पालिका ने सोलर तकनीकी विभाग बरेली को कई बार खराब टैंक से पानी नहीं मिलने की समस्या बताई। लेकिन टैंक को ठीक नहीं किया गया। तारा सिंह बिष्ट, चंदन कपकोटी, प्रह्लाद, जगदीश जोशी, वृज मोहन जोशी, ललित आर्य ने कहा कि सोलर टैंक खराब होने से 25 परिवारों को पानी नहीं मिल रहा है। साथ ही यात्रियों, ग्रामीण और राहगीरों को भी पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि पंप में पानी का लेवल नीचे हो गया है। फिलहाल जल संस्थान से पंप को ठीक करने के लिए कहा जाएगा। कहा कि जल्द सोलर टैंक को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed