फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People were upset due to non-availability of gas cylinders.

Nainital News: गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
People were upset due to non-availability of gas cylinders.
भवाली/नैनीताल। नगर क्षेत्र में गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लोग भवाली के रामलीला मैदान में लाइन लगाकर खड़े रहे। सिलिंडर नहीं मिलने के चलते लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्य ने कहा कि नगर क्षेत्र में लोगों को गैस के लिए परेशान होना पड़ रहा है। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबारी भी परेशान हैं। चेयरमैन ने गैस एजेंसी संचालकों से नगर क्षेत्र में होम डिलीवरी सुचारु रखने को कहा है। इधर, नैनीताल के सभासदों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों को ज्ञापन देकर रोस्टर के अनुरूप सभी स्पॉट से सिलिंडर जुटाकर डीएसी के आधार पर घर-घर सिलिंडर पहुंचाने की मांग की है। ज्ञापन में जीतेंद्र पांडे, अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, राकेश पवार, गीता उप्रेती, भगवत रावत, शीतल कटियार, सुरेंद्र कुमार, पूरन बिष्ट आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed