फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People troubled by e-rickshaws on the roads of Haldwani city

Haldwani News: जान पर भारी पड़ रहा लालच का ओवरलोड, नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा

Thu, 17 Jul 2025 10:24 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 17 Jul 2025 10:24 AM IST
सार

हल्द्वानी शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा मौत का सामान लादकर दौड़ रहे हैं। सवारी वाहन के रूप में पंजीकृत ई-रिक्शा पैसों के लालच में लोडर वाहन के रूप में संचालित होकर अपने और दूसरों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन
People troubled by e-rickshaws on the roads of Haldwani city
टनकपुर रोड पर लोहे के एंगल लेकर गुजरता ओवर लोड वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा मौत का सामान लादकर दौड़ रहे हैं। सवारी वाहन के रूप में पंजीकृत ई-रिक्शा पैसों के लालच में लोडर वाहन के रूप में संचालित होकर अपने और दूसरों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। पिकअप, कैंटर और ट्रक चालक भी नियमों को धुएं में उड़ाकर बिना सुरक्षा उपायों के सरिया आदि सामान लेकर दौड़ रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में कभी भी दुर्घटना हो सकती है।जिले में 26 हजार से ज्यादा वाहन गुड्स कैरियर में पंजीकृत हैं। इसमें ही कैंटर, ट्रक आदि वाहन आते हैं। कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी में खाद्यान्न से लेकर जरूरी सामान बहुतायत में आता है और यहां से लोड होकर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जाता है। इनमें से अधिकतर वाहन परिवहन विभाग के नियमों को ताक पर रख रहे हैं। शहर में भी एक स्थान से दूसरे तक सरिया, पाइप आदि के परिवहन में सुरक्षा उपायों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शहर में करीब पांच हजार ई-रिक्शा सवारी ढोने के साथ सामान भी ढो रहे हैं।
विज्ञापन


 इनसे लोहे की सरिया, पानी की टंकी, बिजली के पाइप और टेंट का सामान तक ले जाया जाता है। सामान का ज्यादा भाग वाहन के पीछे और आगे की ओर लटका रहता है। ऐसे में ई-रिक्शा के आगे व पीछे दोनों तरफ चलने वालों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। इन वाहन चालकों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed