{"_id":"5e9604ba8ebc3e7738598f5a","slug":"people-staying-at-shelter-home-accused-khanapuri-of-health-check-up-haldwani-news-hld380119264","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल्टर होम में रुके लोगों ने स्वास्थ्य जांच में खानापूरी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेल्टर होम में रुके लोगों ने स्वास्थ्य जांच में खानापूरी का लगाया आरोप
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। बद्रीपुरा स्टेडियम में बनाए गए शेल्टर होम में रुके लोगों की नाराजगी बढ़ रही है। वे सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर नाराजगी जता रहे हैं और अपनी व्यथा सुना रहे हैं। उनका कहना है कि यहां स्वास्थ्य जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है।
यहां रुके युवाओं का कहना है कि उन्हें 14 दिन क्वारंटीन करने की बात कहकर रोका गया था। पहले रोजाना उनके तापमान की जांच की जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। ज्यादातर लोगों को सिर्फ हाजिरी लगाकर वापस उनके कमरे मेें भेज दिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों के 14 दिन पूरे हो गए हैं उन्हें वापस उनके घर भेज दिया जाए। अगर कोई बीमार है तो सिर्फ उसी को रखा जाए।
सभी को एकसाथ रखने में यहां पर साफ सफाई की दिक्कत हो रही है। जिससे बीमारी फैलने का ज्यादा खतरा है। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद पुलिस की लोगों के साथ बहस भी हुई। पुलिस लगातार लोगों को समझा रही है लेकिन वे घर जाने को लेकर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अगर मोतीनगर के शेल्टर होम से लोगों को वापस भेजा गया है तो उन्हें भी भेजा जाना चाहिए। उधर, सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि सूचना मिली है कि एमबी इंटर कॉलेज में लोगों ने सुबह का नाश्ता लौटा दिया था। बाद में पुलिस के समझाने पर उन्होंने नाश्ता किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्टेडियम में मौजूद है। स्वास्थ्य परीक्षण नहीं करने की बात सरासर गलत है।