फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People spotted leopard, out of reach of forest department

Nainital News: लोगों को दिखा तेंदुआ, वन विभाग की पकड़ से दूर

Mon, 29 Dec 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 29 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
People spotted leopard, out of reach of forest department
धारी क्षेत्र में ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाने के साथ ग्रामीणों को जागरूक करते वन कर्मी। स्रोत वि
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा में महिला को शिकार बनाने वाला तेंदुआ 72 घंटे बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आ पाया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए डीएफओ आकाश गंगवार रविवार को भी वनकर्मियों के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहे। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से 25 किलोमीटर की परिधि में 50 से अधिक ट्रैप कैमरे लगाने के साथ पांच पिंजरे लगाए हैं। 50 से अधिक वनकर्मियों की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को धारी के कुछ गांवों में तेंदुआ सुबह के समय देखा गया है। तेंदुए के घरों के पास दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। दीनी तल्ली के तोक धुरा में ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। महिलाएं भी मवेशियों के लिए जंगलों से चारा नहीं ला पा रही हैं। महिला को मारने वाला वन्यजीव तेंदुआ था या बाघ, इसका पता लगाने के लिए वन विभाग सैंपल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। रेंजर विजय भट्ट की ओर से हरीनगर, मोतियापाथर, पहाड़पानी, चोरलेख, मनाघेर और धानाचूली क्षेत्र के ग्रामीणों को सुबह और शाम के समय घरों से अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है। जानवरों को जंगल नहीं भेजने, पिंजरे और कैमरों के आसपास भीड़ और छेड़छाड़ नहीं करने की भी अपील की है। विभाग की ओर से जिन जगहों पर तेंदुए दिखाई दे रहे हैं, वहां टीम गश्त कर रही है।
विज्ञापन



वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास कर रहा है। ट्रैप कैमरों के साथ पिंजरों की संख्या बढ़ाई गई है। लोगों को जागरूक करते हुए अकेले बाहर नहीं जाने की अपील की गई है। हमलावर तेंदुए को ट्रैंक्यूलाइज के लिए डॉक्टर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश गंगवार, डीएफओ नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed