फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People protested after the tubewell was not repaired.

Nainital News: ट्यूबवेल ठीक न होने से भड़के लोगों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
People protested after the tubewell was not repaired.
हल्द्वानी। शनि बाजार स्थित ट्यूबवेल की मरम्मत न होने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को जल निगम कार्यालय पर धरना दिया। उनका कहना था कि सप्ताह भर से ट्यूबवेल ठप पड़ा है लेकिन विभागीय अधिकारी जलापूर्ति दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं। इससे रमजान और होली पर्व पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड-59 गौजाजाली के लोग शनिवार को मंडी बाईपास स्थित जल निगम विश्व बैंक परियोजना इकाई के कार्यालय जा धमके और धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ट्यूबवेल परिसर को चोर लगातार निशाना बना रहे हैं लेकिन विभाग सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। 23 फरवरी को चोर ट्यूबवेल के पाइप लोडिंग वाले हिस्से से भीतर घुसे और उपकरण चोरी कर लिए। तब से विभाग इसकी मरम्मत नहीं करा पाया है। इस कारण वार्ड के 700 लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। निजी टैंकर मंगाकर काम चलाया जा रहा है। अधिकारियों के न मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता की। चेताया कि यदि सोमवार तक जलापूर्ति दुरुस्त न की गई तो वे अगले दिन से अनिश्चितकालीन धरना देंगे। धरना देने वालों में पार्षद रईस अहमद गुड्डू, त्रिलोक सिंह, खालिद हुसैन, रामसुंदर पंडित, मोहम्मद फैसल, मनोज साहू, जयप्रकाश साहू, फिरोज खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



कीमती सामान उड़ा ले गए चोर
चोर ट्यूबवेल परिसर से केबल, एल्युमिनियम का पैनल, स्टेबलाइजर के उपकरण समेत कीमती सामान चुरा ले गए। इससे ट्यूबवेल के पार्ट्स आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। परियोजना इकाई के अधिशासी अभियंता ज्योति पालनी ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूर्व में भी यहां से उपकरण चोरी किए जा चुके हैं। सोमवार तक ट्यूबवेल दुरुस्त कर जलापूर्ति दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed