Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   If you are heading to the mountains, check your route plan before you set off.

Nainital News: पहाड़ जा रहे हैं तो रूट प्लान देखकर निकलें

Tue, 10 Nov 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 10 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
If you are heading to the mountains, check your route plan before you set off.
हल्द्वानी। भैया दूज पर बुधवार को शहर से लेकर पहाड़ तक यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने अवकाश के चलते कैंची धाम, नैनीताल और भीमताल में बढ़ती भीड़ की संभावना को देखते हुए मंगलवार देर रात तीन बजे से बुधवार रात 11 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान वाहन जिले की सीमा पर खड़े किए जाएंगे। इसी तरह बस और चौपहिया वाहन सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक डायवर्ट रूट से आवाजाही कर सकेंगे। कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी, दोपहिया और टैक्सी बाइकों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


बॉक्स-

यह है डायवर्जन, शटल वाहन यहां से मिलेंगे-
1. अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, खुटानी बैंड, भीमताल होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
2. शहर से पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन भीमताल, खुटानी बैंड, धारी होते हुए और रानीखेत जाने वाले वाहन खुटानी बैंड से डायवर्ट होकर रामगढ़ मार्ग से जा सकेंगे।
विज्ञापन

3. कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों एवं प्राइवेट वाहनों के लिए पार्किंग एवं शटल सेवा विकास भवन में होगी, यहां से वे शटल सेवा से जा सकेंगे।
4. नैनीताल मार्ग से जाने वाले प्राइवेट वाहन भवाली सैनिटोरियम में खड़े किए जा सकेंगे।
5. भीमताल, नैनीताल और ज्योलिकोट की ओर से आने वाले वाहन जो खैरना, गरमपानी व बेतालघाट की ओर जाना चाहते है, वे वाया दूनीखाल-रातीघाट मोटरमार्ग से जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed