फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People of Rajpura demonstrated at the Water Institute to resolve the drinking water crisis.

Nainital News: पेयजल संकट के समाधान के लिए राजपुरा के लोगों का जल संस्थान में प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
People of Rajpura demonstrated at the Water Institute to resolve the drinking water crisis.
हल्द्वानी। नगर निगम के राजपुरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में भी पेयजल संकट होने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को जल संस्थान दफ्तर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधारे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

हेमंत साहू की अगुवाई में जल संस्थान के दफ्तर पहुंचे लोगों ने कहा कि गुप्ता कंपाउंड समेत राजपुरा के कई हिस्सों में एक माह से पेयजल संकट बना है। रानीबाग से आने वाली पेयजल लाइन तिकोनिया चौराहे के आसपास जमीन के भीतर क्षतिग्रस्त है लेकिन विभाग अभी तक फाॅल्ट नहीं खोज पाया है।
विज्ञापन

लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए भटकना पड़ रहा है। विभाग टेंकरों से पानी बांट रहा है जो नाकाफी है। विभागीय अधिकारियों ने जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। वहां राजकुमार केसरवानी, किशोरी लाल, सुनीता देवी, पोसखी देवी, मुस्कान, नीलाम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed