फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People of Krishna Vihar angry over drinking water crisis

Nainital News: पेयजल संकट को लेकर कृष्णा विहार के लोगों का फूटा गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
People of Krishna Vihar angry over drinking water crisis
हल्द्वानी। पेयजल संकट से परेशान कृष्णा विहार क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को जल संस्थान के ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारू करने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी महेश्वर दत्त तिवारी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है। कॉलोनी में मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे कॉलोनी के आगे मुख्य मार्ग में जलभराव हो गया है, जबकि नलों से पानी की एक बूंद नहीं आ रही। इस संबंध में विभाग को अवगत कराने के बावजूद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग की। वहीं सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि नलकूप खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। इसे सुधारने का कार्य चल रहा है। मंगलवार तक कॉलोनी में पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। इस अवसर पर शेखर बिष्ट, सुंदर सिंह, महेंश चंद्र भट्ट, पीके भट्ट, जय दत्त तिवारी, महेश चंद्र तिवारी, ईश्वरी दत्त पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed