फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People of Belbaba and Khanna Farm are troubled due to power failure

Nainital News: बेलबाबा और खन्ना फार्म की बिजली गुल होने से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
People of Belbaba and Khanna Farm are troubled due to power failure
हल्द्वानी। बरसात में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त रखने के मद्देनजर यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन की ओर से सोमवार को पेड़ों की लॉपिंग-चॉपिंग शुरू कर दी गई है। इस कारण टीपीनगर और फूलचौड़ बिजलीघर से जुड़े फीडरों में आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि 33 केवी व 11 केवी लाइनों की सुरक्षा के लिए 50 से अधिक पेड़ों की लॉपिंग की जानी है। फूलचौड़ बिजलीघर के धनपुरी, संगम विहार, अभिवादन कॉलोनी, पंचायतघर और एबीआर फीडर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। वहीं, टीपीनगर के बेलबाबा व खन्ना फार्म फीडर की आपूर्ति सुबह 10 से एक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ठप रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed