{"_id":"6adbb3bca9b5b03e7b055572","slug":"people-in-ramnagar-will-get-clean-water-all-year-round-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-11365-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर के लोगों को सालभर मिलेगा साफ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर के लोगों को सालभर मिलेगा साफ पानी
Sat, 24 Oct 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। शहरवासियों को सालभर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बंगाझाला पेयजल परियोजना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्लूटीपी) लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। योजना के तहत परियोजना में अतिरिक्त फिल्टर लगाए जाएंगे जिससे बरसात के दौरान पानी में आने वाली गाद और मिट्टी को हटाकर उसे साफ करने में मदद मिलेगी।
रामनगर शहर में 30 हजार से अधिक परिवारों को बंगाझाला परियोजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति की जाती है लेकिन बरसात के दौरान बांगाझाला जलस्रोतों में गाद और मिट्टी की मात्रा बढ़ने से पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित होती है। ऐसे में लाेगों की मांग पर जल संस्थान की ओर से डब्लूटीपी का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनोज गंगवार ने बताया कि परियोजना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होने और अतिरिक्त फिल्टर लगाए जाने से पानी के शोधन की व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।