{"_id":"62587c94d1030b73f10974df","slug":"people-faced-jam-in-haldwani-nainital-nainital-news-hld459502328","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगा जाम, रुके काम, परेशान हर खास-ओ-आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगा जाम, रुके काम, परेशान हर खास-ओ-आम
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडर की जयंती के अवसर पर हल्द्वानी में निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान लगा जाम। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पर्यटन सीजन में शहर में जाम की परेशानी से निबटने के लिए रूट डायवर्ट किया गया। रूट डायवर्जन की वजह से पंचायतघर तिराहे से ही रामपुर रोड कई घंटों तक के लिए जाम हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वजह थी वाहन चालकों की मनमानी। अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया तब लोगों को जाम से निजात मिल सकी। इधर, एसएसपी ने बृहस्पतिवार को दोबारा बैठक करके यातायात नियमों के उल्लंघन और नैनीताल में पार्किंग को लेकर कई निर्देश भी दिए।
रामपुर रोड पर बृहस्पतिवार को वाहन चालकों की मनमानी की वजह से पंचायत घर तिराहा से लेकर रामपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बुधवार को जारी हुई रूट डायवर्जन प्लान के मुताबिक चार दिनों तक भीमताल, अल्मोड़ा, भवाली और नैनीताल को जाने वाले वाहनों को आरटीओ मार्ग होते हुए डायवर्ट किया गया है। रूट डायवर्जन के पहले दिन बाहर से आने वाले वाहन चालकों ने मनमानी कर आगे आने की जिद में लाइन तोड़ दी, जिससे जाम की समस्या पैदा हो गई। एक लाइन के निर्देश होने के बावजूद वाहन चालकों ने दो लाइनें लगा दीं। इसकी वजह से हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहनों की निकासी में दिक्कतें आने लगीं और रामपुर रोड कई घंटों के लिए जाम हो गया। यात्री जाम के फंसकर परेशान हुए। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इसके बाद वाहन चालकों को राहत मिली। कलसिया पुल पर भी काठगोदाम रोड पर जाम की परेशानी बनी रही।
नैनीताल पहुंचे 25 हजार सैलानी
नैनीताल। बृहस्पतिवार से लगातार चार दिन तक अवकाश होने से नैनीताल और आसपास के इलाकों में सैलानियों की तादाद एकाएक बढ़ने लगी है। एक ही दिन में करीब 20 से 25 हजार सैलानी नैनीताल पहुंचे। सैलानियों की बढ़ी संख्या से नैनीताल नगर के अधिकांश पार्किंग स्थल दोपहर बाद पैक हो गए। बाहर से आने वाले वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों पर रोका गया। वहां से सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल में प्रवेश दिया गया। शहर के अधिकांश होटल सैलानियों से पैक हैं। अगले तीन दिन तक नैनीताल में सैलानियों का भारी जमावड़ा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बैसाखी और आंबेडकर जयंती के अवकाश के बाद लगातार चार दिन का अवकाश है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही गर्मी से बचने के लिए लोग पहाड़ों की सैर पर निकल आए हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही सैलानियों का नैनीताल पहुंचना शुरू हो गया था जो देर शाम तक जारी रहा। अनुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को हल्द्वानी रोड, भवाली रोड और कालाढूंगी रोड से सैलानियों के लगभग दो हजार से अधिक चौपहिया वाहन नैनीताल पहुंचे। इसके अलावा टेंपो ट्रैवलर, दोपहिया वाहन और बस और टैक्सियों से भी बड़ी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे। बाजार, चिड़ियाघर, रोपवे, केव गार्डन, स्नोव्यू, किलबरी, हनुमानगढ़ी आदि क्षेत्रों में दिन भर चहल पहल रही। वहीं बड़ी संख्या में सैलानियों ने नौका विहार और घुड़सवारी का आनंद उठाया। मल्लीताल क्षेत्र के रेस्टोरेंट भी दोपहर बाद खचाखच भरे रहे। पर्यटकों की आमद बढ़ने के बाद नैनीताल में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग खासे उत्साहित हैं। कारोबारी भी दिन भर व्यस्त नजर आए।
रुक-रुक कर लगता रहा जाम
नैनीताल। सैलानियों की भीड़ बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को नगर की सड़कों में यातायात का खासा दबाव रहा। हालांकि लंबे जाम और वाहनों के रेंगने जैसी स्थिति नहीं आई लेकिन मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड, मस्जिद तिराहा और माल रोड से चिड़ियाघर की ओर जाने वाली रोड में थोड़ी थोड़ी देर में जाम लगते रहा। इन स्थानों पर मौजूद यातायात पुलिस के जवानों ने किसी तरह यातायात को व्यवस्थित किया। दोपहर एक बजे तक नैनीताल के पार्किंग स्थलों के पैक होने पर पुलिस ने नैनीताल आने वाले सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास पर रोक लिया। कई सैलानियों के वाहनों को रूसी बाईपास से नारायण नगर की तरफ भी भेजा गया, जिन्होंने कालाढूंगी रोड से नैनीताल में प्रवेश किया। कई वाहनों को नारायण नगर की पार्किंग में भी खड़ा किया गया। पार्किंग और यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए सीओ संदीप नेगी व तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सागर समेत तमाम पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।