फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People face problems.

Nainital News: झूलापुल की होगी मरम्मत, उत्तरायणी मेले में आवाजाही की संभावना नहीं

Fri, 08 Dec 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 08 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने आवाजाही के लिए बंद किए गए नगर के ऐतिहासिक झूलापुल का निरीक्षण किया। टीम ने झूलापुल की मरम्मत की आवश्यकता बताई है। इस काम में ढाई महीने का समय लगने की संभावना है। अबकी उत्तरायणी मेले में भी झूलापुल से आवागमन शुरू होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

सीआरआरआई के विशेषज्ञ एसके वर्मा और राजू गोयल ने बृहस्पतिवार को अंग्रेजी काल में वर्ष 1913 में बने ऐतिहासिक झूलापुल का निरीक्षण किया। डीएम ने झूलापुल के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए बीते 19 जुलाई को झूलापुल से आवाजाही पर रोक लगा दी थी। विशेषज्ञों ने एसडीएम मोनिका, लोनिवि के ईई धन सिंह कुटियाल की मौजूदगी में पुल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक पुल पर लगी लोहे की जंजीरों की हालत सही है। पुल के गार्डर आदि की मरम्मत की आवश्यकता है। निरीक्षण के बाद पुल की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। गौरतलब है कि बीते वर्ष के उत्तरायणी मेले में भी सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर आवाजाही रोकी गई थी। यह दूसरा मौका होगा जब उत्तरायणी मेले में झूलापुल से आवागमन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





विशेषज्ञों ने झूलापुल की मरम्मत की आवश्यकता बताई है। मरम्मत के लिए डीपीआर बनाई जाएगी। मरम्मत के काम में करीब ढाई महीने का समय लगने का अंदेशा है। मरम्मत के बाद ही झूलापुल से आवाजाही शुरू कराई जाएगी। अनुराधा पाल, डीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed