फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People donated labor for cleanliness

Nainital News: स्वच्छता के लिए लोगों ने किया श्रमदान, संकल्प भी लिया

Mon, 02 Oct 2023 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
People donated labor for cleanliness
आईटीबीपी ने चलाया स्वच्छता अभियान।                संवाद
नैनीताल। पीएम मोदी के आह्वान और गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर एक तारीख एक घंटा एक साथ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत नगर में भी रविवार को वृहद सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एनडीआरएफ, एनसीसी कैडेट्स, एनवाईकेएस, एनएसएस, एलडीएम कार्यालय, बंकर्स, राजकीय पोलीटेक्निक कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत चले वृहद अभियान में डेढ़ टन कूड़ा एकत्रित किया गया।
विज्ञापन


-दो गांव और शहर में तीन जगह चला सफाई अभियान
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें दो ग्रामीण और तीन शहरों में जगह का चयन किया गया। यहां पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, बीओबी के उप क्षेत्रीय प्रमुख धर्म दीपक, जिला अग्रणी बैंक प्रमुख केआर आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
रामनगर/कालाढूंगी (नैनीताल)। रामनगर में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को डिग्री काॅलेज में स्वच्छता अभियान, रैली एवं नुक्कड़ नाटक का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने किया। मालधनचौड़ डिग्री कॉलेज में भी श्रमदान किया गया। ग्राम सभा क्यारी, ग्राम पंचायत हिम्मतपुर डोटियल में आदि गांवों में भी स्वच्छता अभियान और रैली निकाली गई। इधर, कालाढूंगी में भी यूनिवर्सल कांवेंट स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली।



भीमताल, भवाली, गरमपानी, पहाड़पानी में भी चला अभियान
भीमताल/भवाली/पहाड़पानी/मुक्तेश्वर/गरमपानी। स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, गरमपानी, पहाड़पानी, धारी में स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाकर की शपथ ली।
भीमताल में हरमन माइनर स्कूल, नौकुचियाताल, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, गेठिया, मुक्तेश्वर के केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई में श्रमदान कर कूड़ा उठाया गया। इनके अलावा भीमताल भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल, रानीबाग जन मिलन केंद्र इंदिरानगर, पहाड़पानी में बाजार क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।



एलबीएस में स्वच्छता, पौधरोपण अभियान चलाया गया
हल्दूचौड़/लालकुआं (नैनीताल)। एलबीएस डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ में भी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता, पौधरोपण, पॉलीथिन उन्मूलन अभियान चलाया गया। इस मौके पर रोबर रेंजर्स यूनिट, इको क्लब और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने स्वच्छता की शपथ ली।
34 वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। हिमवीर जवानों ने रेलवे स्टेशन के आसपास सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया। नुक्कड़ नाटक से भी आम नागरिकों को जागरूक किया।
इधर, एवर ग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने हल्दूचौड़ गन्ना सेंटर में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही लोगों को जागरूक किया। इधर लालकुआं में सेंचुरी पेपर मिल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर रेलवे फाटक से शहीद स्मारक तक सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया गया।

इधर नगर पंचायत प्रशासन, 34 वीं आईटीबीपी बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह, लालकुआं रेलवे स्टेशन के स्टेशन, आरपीएफ और रेलवे अस्पताल के आसपास सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed