फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People. angry. contaminated water drain. entered. homes.

Nainital News: नाली का दूषित पानी कीड़ों के साथ घरों में आने पर लोगों का चढ़ा पारा

Wed, 28 May 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 28 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
People. angry. contaminated water drain. entered. homes.
तल्लीताल में नलों से निकला गंदा पानी- सोशल मीडिया
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार को घरों में दूषित पानी के साथ कीड़े निकलने पर लोग भड़क गए। उन्हाेंने गंदे पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। इस पर जल संस्थान की टीम जागी और मौके पर पहुंचकर पुरानी पाइप लाइन को हटाकर नई लाइन से जोड़ दिया।
विज्ञापन

विधान चौधरी, हेम तिवाड़ी, ललित कुमार, रश्मि, मो. अनीस आदि ने बताया कि सुबह उनके घरों के नलों से दूषित पानी आने लगा। काफी समय तक वह साफ पानी आने का इंतजार करते रहे जब स्वच्छ पानी नहीं आया तो लोगों ने दूषित पानी ही भरना शुरू कर दिया। पानी से बदबू आने और कीड़े निकले तो वह परेशान हो गए। इस पर उन्होंने गंदे पानी का वीडियो बनाकर जल संस्थान के कर्मचारियों को भेजा और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। विधान चौधरी आदि लोगों ने यह समस्या तल्लीताल बाजार की सभासद गीता उप्रेती को बताई। इस पर सभासद उप्रेती जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं और अधिशासी अधिकारी को समस्या बताते हुए समाधान की मांग की। इसके बाद ईई के आदेश पर विभागीय अभियंता और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पेयजल लाइनों की जांच की।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि तल्लीताल पिछाड़ी बाजार क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइन नाले में टूट गई थी जिसके चलते नाले का दूषित पानी चार-पांच लोगों के नलों में जा पहुंचा। कर्मचारियों ने पुरानी लाइन बंद कर नए कनेक्शन जोड़ दिए। बताया कि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed