फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PDS Distribution in Haldwani

25 अप्रैल तक नहीं उठाया गेहूं तो हो जाएगा खाद्यान्न लैप्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
PDS Distribution in Haldwani
हल्द्वानी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से 25 अप्रैल तक गेहूं का उठान नहीं किया तो एफसीआई गेहूं का आवंटन रद्द कर देगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने एफसीआई से 2000 क्विंटल गेहूं का उठान करना है।
विज्ञापन

एफसीआई प्रत्येक माह गेहूं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को आवंटित करती है। एक तय समय सीमा में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को एफसीआई के गोदामों से आवंटित गेहूं का उठान करना होता है। इसके बाद इसे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को बांटना होता है।
विज्ञापन

मार्च में देरी के कारण खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तय सीमा में एफसीआई हल्दूचौड़ के गोदाम से गेहूं का उठान नहीं कर पाया। गेहूं उठान नहीं होने के कारण एफसीआई ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का उठान रोक दिया। इसके बाद आरएफसी की ओर से एफसीआई को पत्र भेजा गया। एफसीआई ने 25 अप्रैल तक किसी भी दशा में गेहूं उठान की अंतिम सीमा तय की। साथ ही चेतावनी दी कि अब उठान नहीं होने पर गेहूं का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ विपणन अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि अधिकांश गेहूं का कोटा उठा लिया गया है। अब मात्र 2000 क्विंटल गेहूं उठाना है। 25 अप्रैल तक यह कोटा उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed