फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   PCB gave notice to 25 hotels and 23 industries

पीसीबी ने 25 होटल और 23 इंडस्ट्री को दिया नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
PCB gave notice to 25 hotels and 23 industries
प्रतिकात्मक
हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कुमाऊं के 25 होटल और 23 इंडस्ट्री इकाइयों को नोटिस दिया है। पीसीबी अधिकारियों के अनुसार होटल और इंडस्ट्री इकाईयों ने पीसीबी में रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण कराने संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
विज्ञापन

होटल और इंडस्ट्री संचालन के लिए पीसीबी में रजिस्ट्रेशन और एनओसी लेने का नियम है। पीसीबी में आवेदन करने पर पहले एक साल और बाद में पांच साल के लिए एनओसी मिलती है। एनओसी देने से पहले पीसीबी सुनिश्चित करता है कि होटल और उद्योगों से धुआं, पानी और कचरे का मानकों के अनुसार निस्तारण हो रहा है।
विज्ञापन

पीसीबी ने नैनीताल में 14, अल्मोड़ा में सात और बागेश्वर, पिथौरागढ़ में दो-दो होटल प्रबंधकों को नोटिस दिया है। इसी तरह पिथौरागढ़ के पांच, नैनीताल के 16 और बागेश्वर की दो इंडस्ट्री को भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन का समय दिया
हल्द्वानी। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी आरके चतुर्वेदी के अनुसार जिन प्रतिष्ठानों नोटिस दिया गया है, उसमें से अधिकांश ने रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। कुछ ने आनलाइन आवेदन किया है, लेकिन फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। यह एक तरह से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं। संबंधित होटल संचालकों को 15 दिन का समय जवाब देने के लिए दिया गया है।

पीसीबी में आवेदन किया
हल्द्वानी। पीसीबी ने बीते दिनों नैनीताल जिले के 12 होटलों को रजिस्ट्रेशन न कराने पर नोटिस दिया था। क्षेत्रीय अधिकारी के अनुसार नोटिस के बाद अधिकांश होटलों ने आवेदन कर दिया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed