फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   pc of ranjeet rawat

मेरा गांव-मेरा धन योजना से होगा राज्य का विकास: रावत

Mon, 17 Aug 2015 01:46 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर। Updated Mon, 17 Aug 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड के गांवों का विकास मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मेरा गांव-मेरा धन से होगा। योजना के तहत केवल राज्य के पूंजीपति और प्रवासी उत्तराखंडी गांवों में जमीनें लेकर उस पर सरकारी इमारत बनाएंगे।

विज्ञापन


इन इमारतों को सरकार तीस वर्ष के लिए किराये पर लेगी। तीस वर्ष बाद संबंधित व्यक्ति या तो उसे बेच सकता है या सरकार को आगे भी लीज पर दे सकता है।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योजना के तहत व्यक्ति जिस विभाग की इमारत बनाना चाहता है, उसे उस विभाग में आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार इमारत का एस्टीमेट और नक्शा बनाएगी। जिस तारीख से सरकार इमारत को किराये पर लेगी, उस तारीख से उस पर प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अतिरिक्त इमारत की मेंटिनेंस के लिए सरकार वार्षिक ब्याज का छह प्रतिशत भुगतान करेगी। साथ ही, आपदा की परिस्थितियों में इमारत को नुकसान पहुंचाने पर उसका प्रीमियम भी सरकार करेगी।

 उन्होंने कहा जो व्यक्ति इमारत बनाएगा, यदि वह चाहे तो उस इसका नाम अपने परिजनों, शुभचिंतकों के नाम पर भी रख सकते हैं।

यही वजह है कि खुद मुख्यमंत्री तक इस योजना के तहत अपने गांव के विकास के लिए डिग्री कालेज बनाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इस योजना के तहत विदेशों व महानगरों से आवेदन आने शुरू हो गए हैं।

 यदि किसी प्रवासी पर पहाड़ में जमीन नहीं है तो वह दूसरे की जमीन लेकर उस पर निवेश कर सकता है। इसमें स्कूलों से लेकर अस्पताल, पंचायत घर, महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज आदि शामिल हैं।


पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव शिशुपाल सिंह रावत, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, अंकित गोयल, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णा लटवाल, आनंद रावत, संजय डंगवाल, असलम सिददीकी, भुवन पांडे, विकास डंगवाल, डीपी सिंह, नीरज अग्रवाल, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed