फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Payal, Himani, Sangeeta, Shaba, and Anisha elected unopposed.

Nainital News: पायल, हिमानी, संगीता, शबा और अनीशा निर्विरोध निर्वाचित

Sun, 27 Sep 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Payal, Himani, Sangeeta, Shaba, and Anisha elected unopposed.
किच्छा। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए केवल अध्यक्ष पद के आमिर और मोहम्मद फरजान के बीच चुनाव होगा। शनिवार को नामांकन जांच समिति ने कोषाध्यक्ष पद की माही और संकाय प्रतिनिधि पद की आरती का नामांकन अवैध घोषित कर दिया। उपाध्यक्ष पद पर पायल गोस्वामी, सचिव हिमानी वर्मा, संयुक्त सचिव संगीता, कोषाध्यक्ष पद पर शबा और सांस्कृतिक सचिव पद पर अनीशा असवाल निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल नौ पदों के लिए 19 नामांकन पत्र बिके थे। छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद वैध उम्मीदवारों की अंतिम सूची में अध्यक्ष पद के मोहम्मद फरजान व आमिर के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन

जांच समिति ने कोषाध्यक्ष पद की माही और संकाय प्रतिनिधि की आरती का नामांकन अवैध घोषित किया है। मतदान 29 सितंबर मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। उसी दिन तीन बजे से मतगणना और शपथ कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed