फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pay For KMVN Nainital

कुमविनि के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मियों का पारिश्रमिक बढ़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pay For KMVN Nainital
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) में संविदा पर कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 800 से 1200 रुपये तक प्रतिमाह वृद्धि आदेश जारी कर दिए हैं। निगम के छह सौ संविदा कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

निगम के महाप्रबंधक एपी वाजपेयी ने बताया कि पिछले काफी समय से संविदा कर्मचारी पारिश्रमिक बढ़ाने की मांग कर रहे थे। प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी ने तृतीय श्रेणी संविदा कर्मियों का पारिश्रमिक 1200 और चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों का पारिश्रमिक 800 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि पारिश्रमिक में वृद्धि इस शर्त के साथ की गई है कि निगम की आगामी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमति प्रदान की जाएगी। निगम के तृतीय श्रेणी संविदा कर्मियों को अब तक 9500 और चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मियों को आठ हजार रुपये पारिश्रमिक मिलता था। इस महीने से उन्हें अब 10 हजार 700 और 8800 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा। निगम के लगभग छह सौ संविदा कर्मियों को मिलेगा। इससे निगम पर 70 लाख रुपये का अतिरिक्त वार्षिक व्यय पड़ेगा। इधर, कुमाऊं मंडल विकास निगम महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने निगम प्रबंधन की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कर्मचारियों को नियमित कराने, तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और अन्य मांगों पर महासंघ से वार्ता कर समस्याएं हल कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed