फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Paving the way for the establishment of the third campus of Kumaon University

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय का तीसरे परिसर बनने का रास्ता साफ

Thu, 16 Oct 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 16 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Paving the way for the establishment of the third campus of Kumaon University
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय को उत्तराखंड सरकार ने तीसरे परिसर के लिए पटवाडांगर में 26.4 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी है। राजस्व बंदोबस्त की सभी कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है और यह भूमि अब राज्य के राजस्व रिकॉर्ड में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नाम दर्ज हो गई है।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. डीएस रावत ने बताया कि तीसरे कैंपस की स्थापना जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने बताया कि बहु-विषयक अनुसंधान विश्वविद्यालय (मेरु) योजना के तहत इस कैंपस में विभागों को स्थापित और विकसित किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण और बड़ी उपलब्धि है जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देगा। संवाद
विज्ञापन




ये विभाग खुलेंगे

विश्वविद्यालय के इस नए परिसर में प्रारंभिक स्तर पर चार प्रमुख विभाग खोलने की योजना है। इसमें हिमालयी औषधीय पौधों में उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन हिमालयन मेडिसनल प्लांट्स), बायोमेडिकल साइंस संकाय (फ़ैकल्टी ऑफ बायोमेडिकल साइंसा), नैनो टेक्नोलॉजी विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ़ नैनो टेक्नोलॉजी), उन्नत कंप्यूटिंग और केंद्रीकृत उपकरण सुविधा केंद्र (सीआईएफ– सेंटर फ़ॉर एडवांस्ड कंप्यूटिंग एंड सेंट्रलाइज्ड इंस्ट्रुमेंटल फैसिलिटी), शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed