{"_id":"66b01f90e117d01b27073454","slug":"patwari-took-stock-of-the-damage-caused-by-the-disaster-bhimtal-news-c-8-1-hld1026-403276-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पटवारी ने लिया आपदा से हुए नुकसान का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पटवारी ने लिया आपदा से हुए नुकसान का जायजा
Mon, 05 Aug 2024 06:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत जंगलियागांव में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का रविवार को पटवारी चंद्रा गोस्वामी ने निरीक्षण किया। पटवारी ने क्षेत्र के शिमाला निवासी विपिन चंद्र के मकान के ऊपर आए मलबे से हुए नुकसान की जानकारी ली।
साथ ही हरीश चंद्र के मकान की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार, फसलों को हुए नुकसान और चनर राम के मकान का भी निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। पटवारी ने विपिन चंद्र से परिवार और मवेशियों को अन्य सुरक्षित जगहों पर रखने को कहा। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया बारिश से लोगों के मकानों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के साथ पिटौला नाले से शिमाला की ओर आ रहे मलबे को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। वहां प्रेम सिंह कुल्याल, ललिल मोहन आर्य, विपिन चंद्र, सुरेश चंद्र, हरीश चंद्र, शंकर लाल, पीतांबर आर्य आदि थे। संवाद
विज्ञापन
झील के निकासी द्वार पांच इंच खोले
नैनीताल। नगर में दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। रविवार को सुबह से शाम तक बादलों की आंखमिचौली होती रही लेकिन बारिश नहीं हुई। बता दें कि सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन दोपहर में धूप खिल आई। इसके बाद शाम को शहर कोहरे की चपेट में आ गया।
जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया के मुताबिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि झील का जलस्तर नौ फीट साढ़े छह इंच है। झील के निकासी द्वार पांच इंच खोले गए हैं। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में दो राज्य और चार ग्रामीण मार्ग बंद हैं। संवाद