फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Patwari arrested for taking bribe of Rs 30,000 in Dhari tehsil

नैनीताल: धारी तहसील में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, 1064 में शिकायत के बाद कार्रवाई

Sat, 26 Sep 2026 10:27 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sat, 26 Sep 2026 10:27 PM IST
सार

धारी तहसील में तैनात पटवारी को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Patwari arrested for taking bribe of Rs 30,000 in Dhari tehsil
धारी में विजलेंस की ओर से गिरफ्तार पटवारी निर्मल बोरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारी तहसील में तैनात पटवारी को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि मझेड़ा गांव में शिकायतकर्ता की भूमि नापने के एवज में पटवारी ने रुपयों की मांग की थी।

विज्ञापन

विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर मामले की शिकायत की। जांच में पटवारी निर्मल बोरा पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान की ओर से निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार को धारी तहसील में कार्रवाई करते हुए निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निदेशक सतर्कता ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। इधर सतर्कता विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सर्विस छोड़कर बना पटवारी
धारी तहसील में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी पटवारी निर्मल बोरा पहले पुलिस सर्विस में था। उसने पुलिस की नौकरी छोड़कर राजस्व विभाग में नौकरी करनी ज्वाइन की।

अभी विजिलेंस की टीम ने फोन पर ही मामले की सूचना दी है। उन्हें विस्तृत सूचना नहीं मिली है। विस्तृत सूचना और मामले की तहकीकात के बाद ही पटवारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसडीएम धारी।

शिकायतकर्ता की शिकायत सही मिलने के बाद ट्रैप टीम गठित कर पटवारी को रंगे-हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। - एएसपी दीपशिखा अग्रवाल, प्रभारी एसपी विजिलेंस।

मझेड़ा में भूमि नापने के एवज में रकम मांगने का आरोप, 1064 में शिकायत के बाद कार्रवाई
धारी तहसील में तैनात पटवारी को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि मझेड़ा गांव में शिकायतकर्ता की भूमि नापने के एवज में पटवारी ने रुपयों की मांग की थी।

विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर मामले की शिकायत की। जांच में पटवारी निर्मल बोरा पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान की ओर से निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने शनिवार को धारी तहसील में कार्रवाई करते हुए निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निदेशक सतर्कता ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। इधर सतर्कता विभाग ने लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed