{"_id":"67d09fc2805cb6064a067813","slug":"passengers-waited-in-the-waiting-room-overnight-for-jammu-tawi-garib-rath-haldwani-news-c-8-1-bly1004-526882-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जम्मूतवी गरीब रथ के इंतजार में रातभर वेटिंग रूम में बैठे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जम्मूतवी गरीब रथ के इंतजार में रातभर वेटिंग रूम में बैठे रहे यात्री
Wed, 12 Mar 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। लंबे समय बाद चल रही जम्मूतवी गाड़ी अपने तय समय पर मंगलवार शाम 6:10 बजे उपलब्ध नहीं हो पाई। काठगोदाम व हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों वेटिंग रूम में बिताने पड़े। कानपुर से लौटकर आने वाली गाड़ी के बुधवार तड़के तीन बजे के बाद जम्मू तवी को रवाना होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
रेलवे के अनुसार जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी मंगलवार शाम कानपुर से लौट रही थी। रात 12 बजे यह बरेली पहुंची थी, रामपुर होते हुए यह हल्द्वानी पहुंची। यही गाड़ी यहां से जम्मूतवी गई। बीते सोमवार को जम्मू से निकली ट्रेन दोपहर को पहुंचने के बजाय मंगलवार तड़के करीब तीन बजे पहुंची। इधर इससे पहले कानपूर गरीब रथ भी 10 घंटे देरी से रूट पर गई। गाड़ी में करीब 500 यात्री काठगोदाम स्टेशन पर उतरे। स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि दोनों गाड़ियां त्योहार के चलते पैक चल रही हैं। कानपुर गरीब रथ में लखनऊ के यात्रियों की भीड़ अधिक रही।
होली पर स्पेशल ट्रेन आज से दौड़ेगी
फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी के तौर पर मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम आज से रूट पर दौड़ने लगेगी। रेलवे के अनुसार यह गाड़ी मुंबई से पूर्वाह्न 11 बजे चलकर सूरत, गोधरा, रतलाम, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, बरेली, लालकुआं होते हुए 13 मार्च को दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। उसी दिन शाम 5:30 बजे यह मुंबई को प्रस्थान करेगी। इस स्पेशल गाड़ी से यूपी समेत अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों को त्योहार पर सहूलियत होगी। यह ट्रेन पहले भी सीजन के दौरान रूट पर चलाई गई है।
विज्ञापन
कानपुर नहीं गई बस
हल्द्वानी। रोडवेज बसों के लिए अभी यात्री नहीं मिल रहे हैं, लेकिन जो बसें रूट पर हैं वे भी धोखा दे रही हैं। बीते सोमवार को बस उपलब्ध न होने के कारण कानपुर रूट की बस सेवा ठप रही तो लुधियाना रूट की भी बस खराब हुई है। हालांकि मंगलवार को दोनों ऑनलाइन बसों को रूट पर भेजा गया। संवाद