{"_id":"6828ed250b33d3842e08517c","slug":"passengers-are-not-getting-water-bottles-in-volvo-haldwani-news-c-337-1-hld1039-121928-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वाॅल्वो में यात्रियों को नहीं मिल रहीं पानी की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वाॅल्वो में यात्रियों को नहीं मिल रहीं पानी की बोतलें
Sun, 18 May 2025 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 18 May 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज की वाॅल्वो बसों में यात्रियों को पानी की बोतल नहीं दी जा रही है जबकि टिकट में इस सुविधा का पैसा लिया जा रहा है। दिल्ली रूट पर रोजाना 12 और देहरादून रूट एक वॉल्वो बस चलती है। इन बसों में यात्री सुविधा को देखते हुए पानी की बोतल भी उपलब्ध कराई जाती है लेकिन बीते तीन दिनों से यात्रियों को पानी नहीं दिया जा रहा है। इस पर यात्रियों ने रोडवेज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। काठगोदाम डिपो की आठ व हल्द्वानी डिपो की पांच अनुबंधित वाॅल्वो चल रही हैं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि इस संबंध में मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से पानी सप्लाई करने वाली कंपनी को नाेटिस देने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन