{"_id":"66411e01ab22f1e68d045554","slug":"parts-worth-lakhs-stolen-from-five-trucks-parked-on-the-highway-kitchha-news-c-237-1-shld1013-101416-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हाईवे पर खड़े पांच ट्रकों से लाखों के पार्ट्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हाईवे पर खड़े पांच ट्रकों से लाखों के पार्ट्स चोरी
विज्ञापन
किच्छा। वाहनों से स्पेयर पार्ट्स चुराने वाले गिरोह ने किच्छा कोतवाली और पुलभट्टा थाना क्षेत्र में हाईवे पर खड़े पांच ट्रकों के एसीएमआर पार्ट्स चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जादोपुर बरेली निवासी मनोज बिहार से मक्का लेकर किच्छा आया था। शनिवार शाम को उसने अपना ट्रक नवीन मंडी के निकट गेट पर खड़ा किया। ट्रक के अंदर मनोज और दूसरा चालक अमन सो गए। सुबह गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो देखा ट्रक का एसीएमआर नामक पार्ट्स चोरी हो गया है। नई सुनेहरी निवासी तेजपाल शर्मा के दरऊ चौक के निकट खड़े ट्रक से भी चोरों ने एसीएमआर पार कर लिया।
ट्रांसपोर्टर अमित शर्मा ने बताया कि उनका एक ट्रक रुद्रपुर से सामान रांची ले जा रहा था। ट्रक रात को थाना पुलभट्टा से पहले एक पेट्रोल पंप के निकट खड़ा था। चालक ट्रक में सो रहा था। इस दौरान चोरों ने उनके ट्रक का एसीएमआर चोरी कर लिया। लालपुर से कटक जा रहा ट्रक भी शनिवार रात एक पेट्रोल पंप के निकट खड़ा था। चालक इलियास ट्रंक में ही सो रहा था। चोर इसका भी एसीएमआर निकालकर ले गए। इसके अलावा मो. नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका ट्रक सिरौली कलां क्षेत्र में खड़ा था। चोरों ट्रक से एसीएमआर निकाल लिया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है।