फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Participation of girls is only 10 percent in nainital

सूरतेहाल: नैनीताल में बेटियों के क्रिकेट का रनरेट धीमा, क्रीज पर सिर्फ दस प्रतिशत हिस्सेदारी

Wed, 23 Sep 2026 12:13 PM IST
Heera अमित गंगोला
अमित गंगोला Published by: Heera Updated Wed, 23 Sep 2026 12:13 PM IST
सार

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्वर्णिम जीत ने देशभर की बेटियों में नई उम्मीद जगाई है, लेकिन नैनीताल जिले में बेटियों की क्रिकेट में भागीदारी अब भी धीमी है। 

विज्ञापन
Participation of girls is only 10 percent in nainital
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्वर्णिम सफलता ने देशभर की बेटियों के लिए नई उम्मीद जगाई है लेकिन नैनीताल जिले की क्रिकेट पिच पर बेटियों की भागीदारी का रनरेट अब भी धीमा है। जिले में क्रिकेट खेलने वाले करीब एक हजार बालकों के मुकाबले बालिका खिलाड़ियों की संख्या सौ के आसपास है। यानी क्रिकेट की क्रीज पर बेटियों की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी ही है। 

विज्ञापन

संख्या बढ़ी लेकिन लड़कों से कम
जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में जिला क्रिकेट एसोसिएशन का गठन किया गया था। उस समय जिले में करीब छह क्रिकेट अकादमियां संचालित होती थीं। इनमें 200 से 250 बालक और करीब 20 बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही थीं। वर्तमान में जिले में करीब 12 पंजीकृत और 20 गैर-पंजीकृत क्रिकेट अकादमियां संचालित हो रही हैं। इनमें लगभग एक हजार बालक और 100 बालिका खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस तरह आठ वर्षों में बालिका क्रिकेटरों की संख्या में बढ़ोतरी तो हुई लेकिन बालकों की तुलना में उनकी भागीदारी अब भी काफी कम है।

विज्ञापन

सुविधाओं का अभाव
ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में क्रिकेट की बेहतर सुविधाएं और नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध नहीं होने से वहां की बालिका प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। कई क्षेत्रों में क्रिकेट मैदान और अकादमी की सुविधा नहीं होने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए दूर जाना पड़ता है। महिला कोच की कमी भी बालिका खिलाड़ियों के सामने बड़ी समस्या है। खिलाड़ियों का कहना है कि परिवार का सहयोग, सुरक्षित और सुलभ प्रशिक्षण व्यवस्था तथा प्रतियोगिताओं में पर्याप्त अवसर मिलने से अधिक बेटियां क्रिकेट की क्रीज तक पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला लीग नहीं, सीधे राज्य स्तरीय ट्रायल
बालिका खिलाड़ियों की संख्या कम होने के कारण जिले में अलग से जिला स्तरीय क्रिकेट लीग आयोजित नहीं होती। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल कराए जाते हैं। इनमें सभी जिलों की खिलाड़ी हिस्सा ले सकती हैं। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को 500 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होता है।

क्रिकेटर बोलीं
मैं सात साल से क्रिकेट खेल रही हूं। पहले के मुकाबले लड़कियों की संख्या बढ़ी है लेकिन अभ्यास और सुविधाएं अब भी कम हैं। ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों से लड़कियों का क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकलना आसान नहीं होता। इस खेल में सरकारी नौकरी के अवसर भी सीमित हैं। - ज्योति गिरी, क्रिकेटर, रेलवे

महिला क्रिकेटरों को परिवार का उतना सहयोग नहीं मिलता। उनके लिए मौके और मंच भी सीमित हैं। महिला कोच की सुविधा भी नहीं है। मैं पिछले छह साल से क्रिकेट सीख रही हूं। पहले के मुकाबले बदलाव आया है लेकिन अभी और अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। - वैशाली टुलेरा, अंडर-19 उत्तराखंड क्रिकेट टीम

गौलापार स्टेडियम के क्रिकेट मैदान को जिला क्रिकेट एसोसिएशन को पीपीपी मोड पर दिए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की गई थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिले में बालिका क्रिकेटरों की संख्या कम होना चिंताजनक है। एसोसिएशन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। - सुमित हृदयेश, अध्यक्ष, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed