फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parking lot as market sidewalk

Nainital News: बाजार का पैदल रास्ता बना पार्किंग स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Parking lot as market sidewalk
नैनीताल। जिला प्रशासन एक ओर शहर के आंतरिक मार्गों पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मल्लीताल न्यू पालिका बाजार में इन दिनों बाइक का पार्किंग स्थल बन गया है। रास्ते के दोनों ओर दो पहिया वाहन पार्क होने से राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कुछ वर्ष पूर्व न्यू पालिका बाजार में दो पहिया वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए डीएसबी रोड के समीप सीढ़ियों का निर्माण किया गया था लेकिन बीते मानसून में डीएसबी रोड की एक सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे बनाने के लिए लोनिवि की ओर से निर्माण सामग्री न्यू पालिका बाजार तक लाने के लिए सीढ़ियों को तोड़ दिया गया। लोनिवि ने सुरक्षा दीवार बनाकर सड़क की रोकथाम तो कर दी मगर बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर सीढ़िया बनाना भूल गया। अब सीढ़िया नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहक रास्ते के दोनों ओर दोपहिया वाहन पार्क कर रहे हैं। लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि दीवार का निर्माण कार्य थोड़ा बचा है। इसके बाद बाजार आने वाले पैदल मार्ग पर दोबारा सीढ़ी बना दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed