फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parking and other tourist places should be developed: Governor

पार्किंग और अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाए: राज्यपाल

Tue, 28 May 2024 06:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 28 May 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Parking and other tourist places should be developed: Governor
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमवार को अलग-अलग बैठक की। उन्होंने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मंडल में हुई वनाग्नि की घटनाओं और उन पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्यपाल ने नैनीताल में जाम की समस्या के ठोस समाधान और नई पार्किंग विकसित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्किंग और अन्य वैकल्पिक पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाए। राज्यपाल ने मानसखंड क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यों और अन्य विकास योजनाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने डीएफओ चंद्रशेखर जोशी से वन विभाग के क्रियाकलापों सहित वनाग्नि की घटनाओं और इसे रोकने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष वनाग्नि से हमारी बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान हो रहा है। इन घटनाओं को कम करने के लिए विभाग को जन सहभागिता की भी जरूरत है। राज्यपाल ने सीडीओ अशोक कुमार पांडेय से जिले में स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों और उनके विपणन की जानकारी ली। राज्यपाल ने जिले में पंजीकृत होम स्टे के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed