फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parents sitting on dharna for appointment of teachers

Nainital News: शिक्षकों की नियुक्ति के लिए धरने पर बैठे अभिभावक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Parents sitting on dharna for appointment of teachers
भीमताल (नैनीताल)। लंबे समय से ओखलकांडा के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में सरकार और विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व दायित्वधारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में अभिभावकों ने बीईओ कार्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति और बंद पड़े विद्यालयों को खोलने की मांग की। पनेरू ने बताया कि शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान हैं। इसके चलते अभिभावक अपने बच्चों को हल्द्वानी के निजी विद्यालयों में पढ़ाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

किवराला के जनप्रतिनिधि हरपाल सिंह एड़ी, उमेश भट्ट, कुंवर मटियाली ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सबसे अधिक समस्या है। उन्होंने कहा अगर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो अभिभावक आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जनचेतना समिति अध्यक्ष रमेश पनेरू, पूरन पनेरू, रमेश पनेरू, उमेश भट्ट, जगन्नाथ पनेरू, रमेश पनेरू, कमल शर्मा, ईश्वर दत्त परगांई, जीवन बिष्ट, गोपाल सिंह, दयाल सिंह, प्रताप सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed