फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Paramveer Chakra Corridor will soon be built in Nainital Cantonment area

Uttarakhand: नैनीताल छावनी परिक्षेत्र में जल्द बनेगा परमवीर चक्र कॉरिडोर, पर्यटकों के लिए रहेगा आकर्षण

Mon, 24 Feb 2025 11:03 AM IST
हीरा मेहरा रवींद्र पांडे रवि, संवाद
रवींद्र पांडे रवि, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 24 Feb 2025 11:03 AM IST
सार

नैनीताल छावनी परिषद प्रशासन की कवायद रंग लाई तो नगर में जल्द ही परमवीर चक्र कॉरिडोर बन सकेगा। कॉरिडोर बनने के बाद विद्यार्थियों को परमवीर चक्र विजेताओं के संबंध में जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Paramveer Chakra Corridor will soon be built in Nainital Cantonment area
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल छावनी परिषद प्रशासन की कवायद रंग लाई तो नगर में जल्द ही परमवीर चक्र कॉरिडोर बन सकेगा। छावनी प्रशासन की ओर से निजी स्तर पर जमीन चिह्नीकरण कर इसकी रूपरेखा तय करके प्रस्ताव तैयार करने की कवायद की जा रही है। कॉरिडोर बनने के बाद विद्यार्थियों को परमवीर चक्र विजेताओं के संबंध में जानकारी मिलेगी तथा नगर को एक बेहतर पर्यटक स्थल भी मिलेगा, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण रहेगा।

विज्ञापन

देश की सीमाओं पर तैनात तथा समय-समय पर हुए युद्ध में अपनी वीरता का परिचय देने वाले वीर सैनिकों की बदौलत ही हमारा देश सुरक्षित है। हम भी सुख चैन से जी रहे हैं। प्रतिकूल अवसरों तथा सीमित संसाधनों के बावजूद वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान को धूल चटाने वाले तथा चीन के छक्के छुड़ाने वाले सैनिकों को सरकार की ओर परमवीर चक्र से नवाजा गया है। अब तक 21 लोगों को परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है, इनमें से 14 लोगों को यह पुरस्कार मरणोपरांत मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में अंडमान में स्थित 21 द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं पर रखकर उन्हें सम्मान दिया है। यह कुमाऊं का सौभाग्य है कि इनमें दो सैनिक मेजर सोमनाथ सिंह व मेजर शैतान सिंह कुमाऊं रेजीमेंट के रहे।

विज्ञापन

उत्तराखंड को भी वीर सैनिकों की भूमि के रूप में जाना जाता है। छावनी परिषद की ओर से पर्यटन प्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल में वीर सैनिकों को सम्मान देने, युवाओं को योद्धाओं के पराक्रम की जानकारी देने के साथ ही नए पर्यटक स्थल की पहल की है। छावनी के कैलाखान परिक्षेत्र में परमवीर चक्र कॉरिडोर बनाया जाना है। इसमें 21 परमवीर चक्र विजेताओं के साथ ही अन्य वीर योद्धाओं की अहम जानकारियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं परमवीर चक्र विजेता
मेजर सोमनाथ शर्मा, नायक जदुनाथ सिंह, सेकंड लेफ्टिनेंट रमा राघोवा राणे, कंपनी हवलदार पीरू सिंह, लांसनायक करम सिंह, कैप्टन गुरवचन सिंह सलारिया, मेजर धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांसनायक अल्बर्ट एक्का, फ्लाइंगर ऑफिसर निर्मलजीत सिंह, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, मेजर होशियार सिंह, नायब सूबेदार बाना सिंह, मेजर रामास्वामी, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव, राइफल मैन संजय कुमार, कैप्टन विक्रम बत्रा शामिल हैं।

छावनी परिषद की ओर से परमवीर चक्र कॉरिडोर बनाने की युद्ध स्तर पर कवायद की जा रही है। इसके शीघ्र सार्थक होने की उम्मीद है। -वरुण कुमार, सीईओ, छावनी परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed