फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parachute stuck in power line, tourists and pilots survived

विद्युत लाइन में फंसा पैराशूट, सैलानी और पायलट बचे बाल बाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Parachute stuck in power line, tourists and pilots survived
भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल के पांडेगांव में सोमवार दोपहर एक पैराशूट अनियंत्रित होकर ऊर्जा निगम की लाइन में अटक गया। पैराशूट के बिजली लाइन में फंसने की सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काटकर स्थानीय लोगों की मदद से सैलानी और पायलट को पैराशूट से उतारा। हादसे में हल्की चोट आने पर पर्यटक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार दोपहर एक पैराशूट अनियंत्रित होकर बिजली लाइन में अटक गया। पैराशूट के बिजली लाइन में अटकने की सूचना पर ऊर्जा निगम ने शटडाउन लिया। इसके बाद सैलानी और पायलट को बिजली लाइन से नीचे उतारा। केबल लाइन होने के कारण दोनों को करंट नहीं लगा। पैराशूट के बिजली लाइन में अटकने से मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं पैराशूट के लाइन में फंसने की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन तक नहीं पहुंच पाई। स्थानीय लोगों ने पैराग्लाइडिंग स्थलों पर एबुलेंस और सुरक्षा किट रखने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed