फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Panic buttons will be installed at 25 places in Haldwani Municipal Corporation area

तैयारी: हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में 25 जगह लगेंगे पैनिक बटन, ट्रैफिक सिग्नल जंप करने पर कटेगा चालान

Tue, 12 Nov 2024 10:44 AM IST
हीरा मेहरा हरीश पांडे, अमर उजाला
हरीश पांडे, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:44 AM IST
सार

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में 25 स्थानों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। तीन सबसे व्यस्त चौराहों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगेगा। वार्निंग सिस्टम की आवाज आधा किलोमीटर की परिधि में सुनी जा सकेगी।

विज्ञापन
Panic buttons will be installed at 25 places in Haldwani Municipal Corporation area
हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में 25 जगह लगेंगे पैनिक बटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप मुसीबत में हों और एक बटन दबाते ही मदद मिल जाए। महानगरों की तरह इस व्यवस्था के हल्द्वानी शहर में भी शुरू होने की उम्मीद जग गई है। इसी क्रम में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में 25 स्थानों पर पैनिक बटन लगाए जाएंगे। तीन सबसे व्यस्त चौराहों पर अर्ली वार्निंग सिस्टम लगेगा। वार्निंग सिस्टम की आवाज आधा किलोमीटर की परिधि में सुनी जा सकेगी।

विज्ञापन

 

नगर निगम को एडीबी की ओर से लोन के रूप में 2200 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट से उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) ने 82 करोड़ की लागत से इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने की डीपीआर बनाई है। एडीबी ने इस डीपीआर पर हामी भर दी है। अब इसे शासन की हाईपावर कमेटी के लिए सामने रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही इसके टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। यूयूएसडीए का दावा है कि दो साल के अंदर शहर की सड़कों पर इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम काम करने लगेगा।

विज्ञापन

शहर के 22 चौराहे-तिराहे ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगेगा
शहर के 22 चौराहे-तिराहों पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगेगा। इस व्यवस्था में जिस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होगा, वहां ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हो जाएगा। ट्रैफिक दबाव कम होने पर वहां सिग्नल रेड हो जाएगा। यह ऑटोमेटिक काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

82 करोड़ की लागत से हल्द्वानी शहर में ये कार्य होंगे

  • चौराहे-तिराहे के साथ शहर के 35 स्थानों पर स्पीड वायलेंस कैमरे लगेंगे।
  • शहर में 35 स्थानों में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे लगेंगे।
  • 22 तिराहे-चौराहों पर रेड लाइट वायलेंस कैमरे लगेंगे।
  • शहर में 200 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
  • 50 बस स्टॉप बनने के बाद पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम स्थापित होगा।
  • शहर में 25 जगह पैनिक बटन लगेंगे।
  • शहर में तीन जगह अर्ली वार्निंग सिस्टम लगेगा।

इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 82 करोड़ की डीपीआर बन चुकी है। एडीबी ने डीपीआर में हामी भर दी है। शासन की हाई पावर कमेटी की बैठक के बाद इसके टेंडर जारी किए जाएंगे।

-कुलदीप सिंह प्रोजेक्ट डायरेक्टर यूयूएसडीए

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed