{"_id":"6920cd61f1f3f2a4ce0ba4b0","slug":"oxygen-plant-is-gasping-for-breath-due-to-shortage-of-18-lakh-haldwani-news-c-418-1-ntl1004-1302-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 18 लाख की कमी से सांस अटकी ऑक्सीजन प्लांट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 18 लाख की कमी से सांस अटकी ऑक्सीजन प्लांट की
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बना ऑक्सीजन प्लांट जनवरी से बंद है। ऑक्सीजन प्लांट की 18 लाख रुपये की देनदारी बकाया है।
कोरोना काल के दौरान मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए अस्पताल में दो करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया था। प्लांट से अस्पताल के 100 बेड जोड़े गए थे। प्लांट निर्माण के बाद 18 लाख रुपये की देनदारी बाकी होने के कारण जनवरी से संबंधित ठेकेदार ने इसका संचालन बंद कर दिया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसका भुगतान जल्द करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
-- -- -
खनन न्यास की ओर से प्लांट का निर्माण हुआ था। अभी 18 लाख रुपये की देनदारी है। इसे लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। फिलहाल अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए 100 ऑक्सीजन सिलिंडर मौैजूद हैं। - डॉ. विनोद टम्टा, सीएमएस, रामनगर अस्पताल।