{"_id":"6641644d179cc68ecb0b9ce6","slug":"overall-winner-in-st-josephs-college-boys-and-all-saints-girls-category-haldwani-news-c-238-1-shld1023-105091-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सेंट जोसेफ कॉलेज बालक व ऑल सेंट बालिका वर्ग में ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सेंट जोसेफ कॉलेज बालक व ऑल सेंट बालिका वर्ग में ओवरऑल विजेता
Mon, 13 May 2024 06:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 13 May 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में आयोजित गवर्नर्स कप इंटर स्कूल गोल्फ प्रतियोगिता-2024 में सेंट जोसेफ कॉलेज बालक व ऑल सेंट्स कॉलेज बालिका वर्ग में विजेता रहा। जबकि सनवाल स्कूल के छात्र और सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की छात्राएं उपविजेता रहीं। सभी खिलाड़ियों को डीएम वंदना, एसएसपी पीएन मीणा और कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
रविवार को राजभवन गोल्फ कोर्स नैनीताल में स्कूली बच्चों में गोल्फ के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें इस खेल के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पूर्व दो से 10 मई तक राजभवन गोल्फ कोर्स में खिलाड़ियों को निशुल्क ट्रेनिंग दी गई। मौजूदा अतिथियों ने प्रतियोगिता की सराहना की।