फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Outpost in-charge was punched and assaulted in haldwani

दबंगों से डरी पुलिस!: चौकी इंचार्ज को जड़ा घूंसा और की धक्कामुक्की, इस वजह से युवती समेत तीन को लाए थे कोतवाली

Tue, 09 Jan 2024 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Jan 2024 12:09 PM IST
सार

हल्द्वानी में शराब के नशे में धुत होकर बोलेरो दौड़ाने वाले जिम संचालक और उसके साथी ने कोतवाली में भी दबंगई दिखाई। दोनों ने नशे में जमकर उत्पात मचाया। एक युवक ने चौकी इंचार्ज की नाक पर घूंसा जड़ दिया और वर्दी का फीता भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
Outpost in-charge was punched and assaulted in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के नशे में धुत होकर बोलेरो दौड़ाने वाले जिम संचालक और उसके साथी ने कोतवाली में भी दबंगई दिखाई। दोनों ने नशे में जमकर उत्पात मचाया। एक युवक ने चौकी इंचार्ज की नाक पर घूंसा जड़ दिया और वर्दी का फीता भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर छोड़ दिया। न चौकी इंचार्ज की ओर से तहरीर दी गई और न ही सीओ या एसएसपी को जानकारी देने की जरूरत समझी। 
विज्ञापन


रविवार रात मुखानी क्षेत्र के एक जिम संचालक ने शराब के नशे में धुत होकर बोलेरो दौड़ाई। वाहन में एक युवती समेत तीनों लोग नशे में थे। ऊंचापुल से कालूसिद्ध मंदिर तक बोलेरों ने पांच वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद हीरानगर क्षेत्र की ओर भाग गए। कुछ लोगों ने बोलेरो का पीछा किया। बोलेरो चंदन डाइग्नोसिस की दीवार से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन

 

ये पढ़ें- Viral Deepak Rawat: कमिश्नर ने देर रात मारा छापा, बोले- आग लगी तो कैसे बाहर निकलेंगे मरीज; क्यों लगाया है ताला

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सूचना पर हीरानगर चौकी इंचार्ज पहुंच गए। उन्होंने कार सवारों को पकड़कर कोतवाली भेज दिया। यहां भी दोनों युवाओं ने अराजकता की। एक युवक ने कोतवाली क्षेत्र के एक चौकी इंचार्ज की नाक पर घूसा जड़ दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी की वर्दी का फीता खींचकर तोड़ दिया। पुलिस ने तीनाें का मेडिकल कराया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि नशे में युवक ने अराजकता की। अभी उन्होंने तहरीर नहीं दी है। उधर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। चौकी इंचार्ज को घूंसा जड़ने के मामले की जांच की जा रही है।


मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। ऐसा हुआ होगा तो कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जाएगी। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 
-प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed