फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commissioner Deepak Rawat raided Base Hospital for two hours late night in haldwani

Viral Deepak Rawat: कमिश्नर ने देर रात मारा छापा, बोले- आग लगी तो कैसे बाहर निकलेंगे मरीज; क्यों लगाया है ताला

Tue, 09 Jan 2024 11:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Jan 2024 11:18 AM IST
सार

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने देर रात बेस अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान भारी अनियमितताएं मिलीं। 

विज्ञापन
Commissioner Deepak Rawat raided Base Hospital for two hours late night in haldwani
ias deepak rawat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने देर रात बेस अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान भारी अनियमितताएं मिलीं। वार्ड को जाने वाले दोनों गेटों पर ताला लगा था। इस पर कमिश्नर ने गार्ड से पूछा कि वार्ड में आग लग गई तो मरीज कैसे बाहर निकलेंगे, तीमारदार को बाहर जाना होगा तो वे कैसे जाएंगे, कौन खोलेगा ताला। कमिश्नर दीपक रावत सोमवार रात 10:30 बजे बेस अस्पताल पहुंचे। एमरजेंसी में दो डॉक्टर मिले। उसके बाद वार्ड की ओर गए तो ताला लगा देख गार्ड पर बिफर गए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्ड में आग लगी तो कैसे बाहर निकला जाएगा। गार्ड ने जवाब दिया उसका नंबर वार्ड में तैनात नर्स के पास है, वह फोन करेंगी। कमिश्नर बोले कि आग पूछकर लगेगी और तुम उतनी जल्दी ताला खोल दोगे। सात जनवरी

विज्ञापन

 

रात तक ही लगा था चार्ट

बेस अस्पताल में रात की ड्यूटी का जो चार्ट लगा था। उसमें सात जनवरी तक ड्यूटी लगी थी। इस पर कमिश्नर ने सीएमएस को नर्स से फोन लगवाया। पूछा कि आठ जनवरी से जेआर की ड्यूटी चार्ट क्यों नहीं लगाया। अस्पताल की ड्यूटी कैजुवल ड्यूटी नहीं है, ये सीरियस है। तीन बार आने के बाद भी जब आपके ये हाल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की जगह लिखा था दीपक रावत का नाम
बेस अस्पताल में एक फ्लेक्सी लगी थी। इसमें डीएम, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई अधिकारियों के नंबर दर्ज थे। इसमें डीएम की जगह कमिश्नर का नंबर लिखा था। इस पर कमिश्नर बोले कि सात साल पहले जब मैं डीएम था, तब ये नंबर लगाए गए थे। अब भी यही फ्लेक्सी लगी हैं। कहा कि दो दिन के भीतर इन्हें बदलें। 

सफाई कर्मी बोला-पीएफ नहीं कटता है
कमिश्नर के छापे में एक सफाई कर्मी बोला साहब मैं 15 साल से नौकरी कर रहा हूं। ठेकेदार पीएफ नहीं काटता है। तनख्वाह भी सात हजार है। इस पर कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट को मंगलवार को कैंप कार्यालय में लेबर कमिश्नर, ठेकेदार और सफाई कर्मियों को बुलाने के निर्देश दिए। 

बुलाने के बाद भी नहीं पहुंचे कार्यवाहक सीएमएस
सीएमएस देहरादून गई हैं। उन्होंने अपना चार्ज डा. दताल को सौंपा है। कमिश्नर ने डॉ. दताल को बुलाया। एक घंटे बाद भी डॉ. दताल नहीं पहुंचे। इस पर कमिश्नर बोले कि डॉक्टर इमरजेंसी में कैसे पहुंचते होंगे। जब मेरे बुलाने पर भी नहीं पहुंच रहे हैं। 

महिला अस्पताल में घंटी लगाने के निर्देश
बेस के निरीक्षण के बाद कमिश्नर महिला अस्पताल पहुंच गए। पता चला कि वार्ड में आवाज देने के लिए बाहर जाना पड़ता है। इस पर कमिश्नर ने वार्ड में तीन दिन के अंदर घंटी लगाने के निर्देश दिए ताकि घंटी बजाने पर नर्स आ जाए।

दो गार्ड गैरहाजिर, सभी की लगाई अनुपस्थिति
बेस अस्पताल में रात को तीन पीआरडी जवान की ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी में सिर्फ एक ही गार्ड था। इस पर कमिश्नर रावत ने बीओ पीआरडी को मौके पर बुलाया। उन्हें कड़ी फटकार लगाई। कहा कि जब कैंप कार्यालय में बुलाकर रात में पीआरडी की ड्यूटी जांचने के निर्देश दिए थे तो क्यों ड्यूटी नहीं जांची। 
 

मजिस्ट्रेट निकलेंगे तभी तो दिखेगी पुलिस
कमिश्नर रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार को मौके पर बुलाया। फटकार लगाई कि जब वे रात को निकलेंगे तभी पुलिस भी बाहर निकलेगी। उन्होंने मजिस्ट्रेटों को रात में निरीक्षण करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed