फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Outcry against trade license fee

Nainital News: ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने भरी हुंकार

Sat, 01 Apr 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Outcry against trade license fee
शनिवार को नैनीताल में ट्रेड टैक्स के विरोध में जुलूस निकालते व्यापारी। संवाद
नैनीताल। नगर पालिका की ओर से नगर में 129 ट्रेडों में लाइसेंस शुल्क और दुकानों का किराया बढ़ाने की कवायद के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने हुंकार भरी। राम सेवक सभा परिसर में सभा के बाद व्यापार जुलूस की शक्ल में नगर पालिका पहुंचे। पालिका में धरना-प्रदर्शन कर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की गई। चेतावनी दी कि लाइसेंस शुल्क हटाने व दुकान किराया सीमित इजाफे से कम स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

राम सेवक सभा परिसर में हुई सभा में व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने कहा कि 23 मार्च को व्यापार मंडल की ओर से नगर पालिका को ट्रेड लाइसेंस व दुकान किराये में प्रस्तावित वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन दिया था। तब से अब तक पालिका ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की। कहा कि पालिका की ओर से दशकों तक किराया न बढ़ाने में व्यापारी दोषी नहीं है। जब यह दोष पालिका प्रबंधन का है तो इसका खामियाजा व्यापारी क्यों भुगतें।
विज्ञापन


व्यापारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे : नेगी
व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि पालिका दुकानों पर काबिज व्यापारी स्वयं किराया बढ़ाने के पक्षधर हैं लेकिन नियमों के क्रम में यह 15 फीसदी तक करनी चाहिए। चेतावनी दी कि सोमवार को नगर के सभी व्यापारी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। मामले में व्यापारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इसके बाद व्यापारी पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार, बीडी पांडे अस्पताल मार्ग और पंत पार्क होते हुए कार्यालय पहुंचे। पालिका कार्यालय के समक्ष व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में ये रहे शामिल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, रईस खान, जीत सिंह आनंद, विक्की वर्मा, मोहन नेगी, रुचिर साह, भारती साह, सिद्धार्थ क्षेत्री, वाहिद, भूपेंद्र बिष्ट, रिजवान, हिमांशु जोशी, परीक्षित साह, तेंजिंग, आनंद खंपा, छुंकी, छीरिंग, विनोद अधिकारी, तेज पाल सिंह, गुड्डू भाई, भगवान देव कुंवर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed