फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Others dependent vehicle pollution check

दूसरों के ही भरोसे वाहन प्रदूषण की जांच

Sat, 23 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 23 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल वाहन प्रदूषण को लेकर सख्त है, लेकिन कुमाऊं में परिवहन विभाग के पास सड़क पर भी प्रदूषण जांच की मशीन तक नहीं है। जो चालान होते भी हैं, उसके लिए भी परिवहन विभाग की चेकिंग दूसरों के संसाधन और अभिलेखों पर ही निर्भर है। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने तीन महीनों (अप्रैल, मई और जून) में 404 वायु प्रदूषण और 65 ध्वनि प्रदूषण में चालान किए हैं। इसमें वायु प्रदूषण में जो चालान हुए हैं, उसमें बड़ी संख्या में चालान ‘कागज’ के आधार पर हुए हैं। जिन कॉमर्शियल वाहनों के पास वायु प्रदूषण के प्रमाण पत्रों में तारीख निकल गई, उनका चालान किया गया। कुछ का संदेह होने पर निजी क्षेत्र के प्रदूषण जांच केंद्र में जांच कराकर चालान किया गया।
विज्ञापन


ध्वनि प्रदूषण जांच भी वाहन स्वामी के भरोसे ही टीम रही। जिन वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगा था, उसको देखकर टीम ने चालान किया है। पर जो बाइक सवार साइलेंसर में बदलाव कर कान फोड़ू आवाज के साथ सड़कों पर दौड़ते हैं, उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। यही नहीं ओवर स्पीड जांचने की भी कोई मशीन विभाग के पास नहीं है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. गुरदेव सिंह कहते हैं कि प्रदूषण को लेकर तीन महीने में 469 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed