{"_id":"6a23399b2f27bd392908efa1","slug":"opposition-to-smart-meters-memorandum-submitted-to-sdo-after-giving-them-a-piece-of-ones-mind-nainital-news-c-418-1-ntl1009-7356-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्मार्ट मीटर का विरोध... खरी-खोटी सुनाकर एसडीओ सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्मार्ट मीटर का विरोध... खरी-खोटी सुनाकर एसडीओ सौंपा ज्ञापन
Sat, 06 Jun 2026 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
लाखनमंडी में बिजली विभाग के एसडीओ हर्षित जायसवाल और जेई सुनील कुमार ने ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें सभी ने स्मार्ट मीटर लगाने का एक स्वर में विरोध किया।
लाखनमंडी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक चौसाली ने मदनपुर में जबरन मीटर बदलने का आरोप लगाया। खनवाल कटान के ग्राम प्रधान राजेंद्र गांधी ने सहमति के बिना मीटर बदलने को अनुचित बताया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सही काम कर रहे पुराने मीटर नहीं बदले जाएंगे।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज गढ़कोटी ने मूलभूत सुविधाओं की कमी के बावजूद मीटर लगाने की जल्दबाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल के किसानों पर स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता न होने वाले बयान का भी उल्लेख किया।
यहां ग्राम प्रधान नितेश बुघानी, गजेंद्र टम्टा, मनोज गढ़कोटी, योगी मेहरा, इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र जागी, दीपक चौसाली, महेश रुवाली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।