फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition to running JCB on land owned by farmers

Nainital News: काश्तकारों के स्वामित्व वाली जमीन पर जेसीबी चलाने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Opposition to running JCB on land owned by farmers
कुसुमखेड़ा कमलुवागांजा रोड वार्ड 42 में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को
हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा लामाचौड़ बाईपास क्षेत्र के किसानों के शिष्टमंडल ने विधायक बंशीघर भगत से भेंट कर काश्तकारों की रजिस्ट्री वाली जमीन पर जबरन जेसीबी चलाने का विरोध किया। ग्रामीणों की शिकायत पर भगत ने एसडीएम हल्द्वानी को फोन कर रजिस्ट्री वाली जमीन पर ऐसी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भाजपा नेता व पूर्व दायित्वधारी महेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने भगत को बताया कि प्रशासन द्वारा काश्तकारों के स्वामित्व वाली जमीन पर जबरन जेसीबी मशीन चलाकर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने विधायक को भूमि के मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज भी सौंपे। भाजपा नेता शर्मा का कहना था कि उक्त बाईपास मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग या राजकीय राजमार्ग के तहत नहीं आता है। इसके बाद भी काश्तकारों की जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि यदि प्रशासन ने अपना रवैय्या नहीं बदला तो वह आंदोलन करेंगे। विधायक ने एसडीएम को मामले में कार्रवाई कर सभी पक्षों से वार्ता करने और रिपोर्ट देने को कहा है। भगत से मिलने वालों में नरेंद्र सिंह खनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कंचन उप्रेती, हरीश श्यालाकोटी, खुशाल मेहता, अमर सिंह ऐरी, आनन्द दुर्गापाल, पार्षद चंद्र प्रकाश, कैलाश पाठक, गिरीश मेलकानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण को लेकर की जा रही नापजोख पर उठाए सवाल

हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा-कमलुवागांजा रोड के चौड़ीकरण को लेकर की जा रही नापजोख पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर जबरन नपाई का विरोध किया। वार्ड संख्या 42 के पार्षद धीरज पांडे के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन की ओर से भूमि की नापजोख में जो मानक अपनाए जा रहे हैं, उनमें भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि अधिकतर लोगों ने पूर्व में जारी नियम के तहत रोड से 35 फुट दूरी पर नक्शा पास कराकर भवन निर्माण कराया है। लेकिन अब प्रशासन ऐसे भवनों के खिलाफ ध्वस्तीकरण के आदेश पारित कर रहा है। कहा कि यदि अतिक्रमण तोड़ा जाता है तो संबंधितों को मुआवजा दिया जाए। यदि प्रशासन जबरन कार्रवाई करेगा तो इसका विरोध किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नवीन चंद्र, बीसी जोशी, दीवान चंद्र, रमेश चंद्र, चंद्रशेखर, संजय पंत आदि शामिल थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed