फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opposition to allow e-commerce companies to trade online, Leader Opponent said, will hurt small and middle class businessmen

ई कामर्स कंपनियों को ऑनलाइन व्यापार की अनुमति देने का विरोध, नेता प्रतिपक्ष ने कहा, छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को होगा नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Opposition to allow e-commerce companies to trade online, Leader Opponent said, will hurt small and middle class businessmen
इंदिरा ह्रदेश।
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने ई कामर्स कंपनियों को ऑनलाइन व्यापार की अनुमति देने का विरोध किया है। प्रेस को जारी बयान में कहा कि लॉकडाउन के कारण छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों को अपने परिवार को पालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सभी व्यापारी लॉकडाउन को सफल बनाने में जुटे हैं और व्यापारी संगठन जनता की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय छोटे एवं मध्यम खुदरा विक्रेताओं को सरकार की ओर से सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के व्यापार की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में गैरजरूरी फुटकर सामान की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति बड़ी ई कामर्स कंपनियों को देना उचित कदम नहीं है। इससे छोटे एवं मध्यम खुदरा व्यापारी निराश हैं। उन्होंने सरकार से ई कामर्स कंपनियों को गैर जरूरी फुटकर सामान की बिक्री की अनुमति को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed