{"_id":"6a9542184075946aad08213e","slug":"opposition-leader-yashpal-arya-attacks-the-fir-against-rahul-gandhi-in-haldwani-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर विपक्ष नेता का हमला, कहा- पुलिस ने सरकार के इशारे पर दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर विपक्ष नेता का हमला, कहा- पुलिस ने सरकार के इशारे पर दर्ज किया केस
Mon, 31 Aug 2026 02:28 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:28 PM IST
सार
राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद विपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर यह प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस ने सरकार के इशारे पर प्राथमिकी दर्ज की है। भाजपा के दिमाग और मानसिकता में गंदगी है। हम इसकी लड़ाई लड़ेंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव करने के दौरान कहीं।
विज्ञापन
रविवार देर रात राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कार्रवाई जवाहर नगर कॉलोनी निवासी श्रीराम सेवा धर्मार्थ सेवा समिति के सदस्य अमित कुमार की तहरीर पर हुई थी। आरोप था कि कांग्रेस के राजनैतिक कार्यक्रम के बाद रामलीला मैदान में किए गए साफ-सफाई के कार्य को राहुल गांधी ने छुआछूत और आपराधिक बताते हुए जातिगत स्वरूप दिया।
विज्ञापन
अपने हुक्मरानों से पूछ लो हम यहीं बैठे हैं: सुमित हृदयेश
सोमवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, कांग्रेस नेता राहुल छिमवाल समेत अन्य लोग एकत्र होकर बहुउद्देशीय भवन पहुंचे। यहां विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि रामलीला मैदान में रैली के बाद शुद्धिकरण का काम कराया गया था। इस मुद्दे पर राज्यसभा में भी वरिष्ठ नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। इस मामले में कांग्रेस की तरफ से अज्ञात लोगों पर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई प्राथमिक की दर्ज नहीं की। उन्होंने सीओ सिटी अमित कुमार सैनी के सामने अपनी तहरीर रखी और यह कहते हुए मामला दर्ज करने की बात कही कि आप अपने हुक्मरानों से बात कर लीजिए हम यहीं बैठे हैं लेकिन प्राथमिक दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन